08जेएनडी05: मौसमी बीमारियों को लेकर पंपलेट बांटते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य कर्मी
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के तहत गांव सिंधवीखेड़ा में स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव में सर्वे किया। इसके तहत बुखार पीड़ित की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई व टंकी, कूलर, होदी, ड्रम, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे में मच्छर के लार्वा की जांच की गई। विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू को खत्म करने के लिए सभी सहयोग करें। डेंगू को समय पर पहचान कर और रोकथाम के उपाय अपना कर हम न केवल खुद को बल्कि पूरे समुदाय को इस जानलेवा बीमारी से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा लें। संवाद