फोटो 2कार्यक्रम में मौजूद आयोजक व विद्यार्थी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्ष गांठ पर नशा के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा ने कहा कि नशा मुक्ति भारत अभियान का उद्देश्य समाज को नशाखोरी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रबंधक राजपाल गोरा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हमें जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उपप्राचार्य जीवन कुमार जिन्दल, मनोज कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार, पवन कुमार लिपिक, फतेह सिंह व दीपक शर्मा उपस्थित रहें।