14जेएनडी08-ईंटल खुर्द गांव में ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रो
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत ईंटल खुर्द में कर्मचारियों ने फीवर मास सर्वे किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने टंकी, कूलर, होदी, छतों पर पड़े कबाड़, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे, गमलों, पक्षियों के पानी पिलाने के बर्तनों के पानी में लार्वा चेक किया। इसके अलावा ग्रामवासियों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया बुखार के कारण, लक्षण व बचाव के तरीके बताए। लोगों की रक्त पट्टिका बनाकर लैब में जांच के लिए भेजी गई। इस अवसर पर रामदयाल, कमला व आशा वर्कर रीना मौजूद रहे। संवाद