23जेएनडी29-पीएचसी नगूरां मेंं मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
अलेवा। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली के निर्देशानुसार स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पीएचसी नगूरां में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि गर्भावस्था में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण, जीवन शैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से माता, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के तहत जच्चा-बच्चा की समय पर जांच सुनिश्चित करने के अलावा मां व बच्चे का समय पर टीकाकरण होता है। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी कुलदीप, अनिल, मिनाक्षी, हरिता, संतोष, पूनम, गीता व मंजू भी मौजूद रहे। संवाद