फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेरिया और डेंगू के प्रति किया जागरूक

Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी20-जुलानी गांव में मच्छरों का लार्वा चैक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जुलानी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामवासियों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीमों ने नुक्कड़ सभा और पंपलेट के माध्यम से दूषित जल को हटाना, डेंगू और मलेरिया से सबको बचाने के प्रति स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घरों का सर्वे करने के दौरान बुखार पीड़ितों की रक्त पटिकाएं बनाई व खड़े पानी में काला तेल डाला गया। टंकी, कूलर, होदी, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे, टायर, गमला, पक्षियों के पीने के पानी के कटोरे, छत पर पड़े नारियल के खोल, प्लास्टिक की बोतल की जांच की। इस अवसर पर बिमला देवी, पूनम रानी, पवन कुमार और जयवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें