18जेएनडी03-हिंदू कन्या महाविद्यालय में मानव श्रृखंला बनाते हुए विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
- फोटो : 1
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की ओर से इंटरनेशनल यूथ डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई जो रेड रिबन की आकृति में थी। यह रेड रिबन एचआईवी एड्स की रोकथाम का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. सीमा दलाल और सदस्य डॉ. पिंकी द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैला सकते हैं और एक स्वस्थ समाज की दिशा में काम कर सकते हैं। संवाद