30जेएनडी30-राजकीय महाविद्यालय में नशे के प्रति जागरूक करती छात्राएं। स्रोत संस्थान
- फोटो : katra news
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में नशा विरोधी सेल व राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वीरवार को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य मनीष कुमार ने कहा कि नशा विरोधी सेल व एनएसएस स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव, नशे के कारण कैसे जीवन बर्बाद हो जाता है। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डा. मनोज कुमार भी मौजूद रहे। संवाद