फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे अवॉर्ड

Wed, 31 Jul 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलोचना कुंडू ने बताया कि विभाग महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए राज्यस्तर पर अवॉर्ड देने की घोषणा की है। पात्र महिला इसके लिए 20 नवंबर तक ऑफलाइन माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड के बारे में बताया कि जिन महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों के दौरान भी पब्लिक सर्विस में सराहनीय कार्य किया हो व अन्य महिला व बच्चों के लिए रोल मॉडल रही हों उसको एक लाख पचास हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसी प्रकार कल्पना चावला शौर्य अवॉर्ड के लिए जिन महिलाओं ने अपने जीवन में रिस्क उठाकर कोई बहादुरी का कार्य किया हो, उनको एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवॉर्ड में जिन महिलाओं ने महिला साक्षरता, स्वास्थ्य व पोषण, महिला सशक्तीकरण, एसिड अटैक, कन्या भ्रूणहत्या एवं सेक्स रेशो को बढ़ावा देने से संबंधित, बाल विवाह के क्षेत्र तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो, ऐसी महिलाओं को एक लाख रुपये की राशि बतौर पुरस्कार के रूप में दी जाती है। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो तथा जिन्होंने क्रिएटिव वर्क, सराहनीय कार्य, प्रशासनिक स्किल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो उन महिलाओं को 51 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें