फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिवेशन में आठ श्रेणियों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मिले अवॉर्ड

Tue, 15 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी28-पानीपत में हुए अधिवेशन में नरवाना शाखा के सदस्यों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
नरवाना। भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत की तरफ से आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में नरवाना शाखा के आठ श्रेणियों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अवॉर्ड मिला। यह अधिवेशन पानीपत में हुआ था। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रांतीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया और 35 शाखाओं को प्रशिक्षण दिया। शाखा के सचिव राजेश टांक ने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न शाखाओं की ओर से वर्ष 2024-2025 में उनके किए गए सेवा, संस्कार कार्यों व अन्य विशेष गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी के अंतर्गत भारत विकास परिषद नरवाना शाखा को 8 श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजय सिंगला, राजेश टांक, जयपाल बंसल, श्वेता गर्ग और नरवाना शाखा की टीम को क्षेत्रीय सचिव राकेश शर्मा, संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, महासचिव दीपक जिंदल संगठन सचिव सुरेश मित्तल के हाथों सम्मान प्रतीक 8 प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पर्यावरण संरक्षण में प्रथम, सेवा कार्यों में द्वितीय स्थान, महापुरुष जयंती व बलिदान दिवस आयोजित करने के लिए द्वितीय स्थान, शानदार बाल संस्कार शिविर आयोजन के लिए तृतीय स्थान, प्रथम प्रांत परिषद बैठक के लिए स्मृति चिह्न, निस्वार्थ सेवा उत्कृष्ट सेवा-सहयोग के लिए, सामूहिक कन्या विवाह सहयोग के लिए, उत्कृष्ट सेवा सहयोग के लिए शाखा को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ 6 व्यक्तिगत प्रांतीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी नियमित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सुरेश मित्तल को हरियाणा मध्य प्रांत का अध्यक्ष भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें