फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बॉक्सिंग में पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Sun, 30 Apr 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना के बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच गुलशन पांचाल ने बताया कि नरवाना के नवदीप स्टेडियम में 27 से 28 अप्रैल दो दिन प्रतियोगिता चली। इसमें कक्षा 10वीं के सम्मी ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, कक्षा 8वीं के रशमीत ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, कक्षा 8वीं के लक्ष्य ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, कक्षा 8वीं के पुष्कर ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, कक्षा 9वीं के निकेत ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य व कक्षा 8वीं के त्रिदेव ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्राचार्य नीलम राठी ने बताया कि इंडस ग्लोबल एकेडमी के बच्चाें ने प्रतियोगिता में छह पदक के साथ पूरे जींद मे दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थी सम्मी हरियाणा सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जींद का प्रतिनिधित्व करेगा और स्टेट लेवल पर पदक लाकर हरियाणा का नाम रोशन करेगा। इंडस ग्रुप के डॉयरेक्टर सुभाष श्योराण ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें