22जेएनडी22-छात्रों को साइबर अपराध बारे जागरूक करते अधिवक्ता अजमेर सिंह बैनिवाल। स्रोत अधिवक्त
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पूनम सुनेजा और सचिव मोनिका के निर्देशन में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। अधिवक्ता अजमेर सिंह बेनीवाल ने बताया कि ई-मेल में संवेदनशील जानकारी संग्रहित न करें। ईमेल में पासवर्ड क्रेडिट कार्ड विवरण या व्यक्तिगत डेटा सहेजने से बचें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करें। यूएसबी ड्राइव से सावधान रहे। कभी भी अज्ञात यूएसबी डिवाइस प्लग इन न करें। अनजान व्यक्ति के साथ कोई ओटीपी शेयर न करें। संदिग्ध लिंक से मिली ई-मेल या संदेश आदि को क्लिक करने से बचें। अपने फोन और लैपटॉप का पासवर्ड मजबूत रखें। इस अवसर पर शकुंतला, प्रधानाचार्य राममेहर बैनिवाल, प्रवक्ता सुनीता बूरा, सविता गुप्ता, बसंती और सुनीति मौजूद रहे। संवाद