जींद। भटनागर कॉलोनी स्थित प्लॉट का गेट चोरी करके दीवार बनाने और प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूर्व सैनिक सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 27 दिसंबर 2021 को भटनागर कॉलोनी में 605 वर्ग गज का प्लॉट खरीद किया था जिनकी रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रॉपर्टी आईडी सब कुछ मौजूद है। 18 जनवरी को मनदीप, सुरेंद्र, रामधारी, मोहित, हिमांशु और रामधारी की पत्नी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर प्लॉट का गेट तोड़कर चोरी कर लिया और उसकी जगह दीवार बना दी। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद