सफीदों। खेड़ा खेमावती गांव में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खेड़ा खेमावती निवासी कश्मीरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 सितंबर की सुबह वह अपने घर पर था। उसी दौरान गांव का शिवकुमार गंडासी लेकर आया और उन पर हमला कर दिया। कुछ देर में शिवकुमार का भाई संतलाल राॅड लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद शिवकुमार की पत्नी मुकेश, संतलाल की पत्नी मेवा व परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और उस पर हमला कर दिया। बचाव में शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर आए और हमलावरों के चंगुल से बचाया। आरोपी उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए। परिजन के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालात गंभीर देखकर रेफर कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने कश्मीरी की शिकायत पर शिवकुमार, उसकी पत्नी मुकेश, संतलाल, उसकी पत्नी मेवा, रवि, सत्यवान, अश्वनी, कुलदीप, राजू व काला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।