जींद। छातर गांव में घर में घुसकर दादा-पोते पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव छात्तर निवासी उत्तम ने कहा कि 23 अगस्त की रात को वह अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान गांव का सोनू व कैथल जिले के रेहड़ा निवासी वजीर उनके घर में घुस गए और उन पर लाठी-ईंटों से हमला कर दिया। जब उनके दादा चतर सिंह बीचबचाव करने आए तो सोनू ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। एसआई रविंद्र कुमार ने कहा कि दोनों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। संवाद