फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साला और सास पर हमला, दो पर मुकदमा

Thu, 22 May 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना में एक व्यक्ति ने अपनी सास और साले पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हंसडेहर निवासी आशु ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मुकेश देवी ने अपने पति के खिलाफ अदालत नरवाना में खर्च का केस किया है। इसको लेकर ही पेशी पर आई थी। वह और उसकी मां अपनी बहन मुकेश के साथ तारीख पेशी भुगतने के बाद बाइक पर घर जा रहे थे। जब वह एक होटल के नजदीक सर्विस रोड पर पहुंचे तो मुकेश का पति श्रीरागखेड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह और उसके चाचा का लड़का साहिल अपनी गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने उनकी गाड़ी आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बिजेंद्र और साहिल ने एकदम गाड़ी से उतरकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। आस-पड़ोस के दुकानदारों को आता देखकर बिजेंद्र और साहिल गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। वह धमकी देकर गए कि अपना केस अदालत से उठा लो नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में बिजेंद्र और साहिल के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें