जींद। घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव चांदपुर निवासी रमेश ने कहा कि 12 अक्तूबर को वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इस दौरान गांव के ही पवन व सतबीर ने आकर उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एसआई बनवारीलाल ने कहा कि दो लोगों को नामजद कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद