जींद। रंजिश के चलते भिड़ताना गांव में हमला कर व्यक्ति को घायल करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भिड़ताना गांव निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सुरेश के परिवार के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके चलते सुरेश का परिवार उससे रंजिश रखता है। छह अक्तूबर को प्रिया, आरती, अंकुश ने उसको रास्ते में घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोट आई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बलवान की शिकायत पर प्रिया, आरती, अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद