एटीएम शुरू करवाते ही एक युवती के खाते से पच्चीस हजार रुपये निकल गए। सफीदों पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कारखाना निवासी सुभाष की बेटी अनुज ने रविवार को बताया कि उसका बचत खाता सफीदों के इलाहबाद बैंक में है। वह 25 नवंबर को अपने एटीएम पिन नंबर जनरेट किया। अनुज ने बताया कि वह पानीपत के एनएफएल में नौकरी करती है। 25 नवंबर को दोपहर बाद उसके मोबाइल पर तीन बार में 25 हजार रुपये उसके खाते से निकलने के संदेश आए। उसने बताया कि पुलिस को रिपोर्ट की है। बैंक प्रबंधक से भी इस धोखाधड़ी का कारण पता लगाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसे केवल इतना बताया गया कि किसी ने उसके खाते से यह राशि पटियाला के एटीएम बूथ से निकाली। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।