फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर को समर्पित किया अटल पार्क

Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आखिरकार शहर का सबसे बड़ा अटल पार्क शुक्रवार को लोगों को समर्पित कर दिया गया। यह पार्क सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक खुलेगा। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डॉ. राज सैनी, नगरायुक्त सुरेंद्र बैनिवाल, नप के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार तथा कई पार्षद इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटल पार्क में घास व पेड़ों के साथ-साथ एक झील भी विकसित की गई, जिससे लोग पार्क में पानी और फव्वारों के नजारे भी ले सकेंगे। पार्क में ग्रास ब्लॉक लगे हैं और यह सुविधा जींद में पहली बार किसी पार्क में की जाएगी। पार्क में बच्चों के अच्छे झूलों वाला चिल्ड्रन कार्नर तैयार किया गया है। बड़ों के लिए पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था भी है। सैर के लिए यहां वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। उद्घाटन के मौके पर हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं ने ज्योति के नेतृत्व में पार्क के पीछे उनकी कॉलोनी की तरफ गेट लगाने की मांग की। वार्ड नंबर 19 के पार्षद संजय वत्स ने बताया कि यह गेट हाउस की बैठक में भी पास हो चुका है। इस पर नगरायुक्त ने एक सप्ताह में ही यह गेट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्बन एस्टेट में 8.65 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण होगा। अर्बन एस्टेट में ही 5.10 लाख रुपये की लागत से पार्क की रिपेयरिंग की जाएगी। गोहाना रोड पर 25 लाख रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। दालमवाला अस्पताल से जेडी-7 तक रोड का 40.58 लाख रुपये की लागत से दोबारा निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष जसबीर सैनी, पार्षद हरीश अरोडा, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मिंकू शर्मा, मुकेश चहल, प्रदीप सिंगरोहा, अनिल पातलान, गुलशन आहूजा, राकेश चुघ, अनिल आशरी, नगर परिषद स्टाफ व सफाईकर्मी मौजूद रहे।
बॉक्स
जल्द होगी पीने के पानी की व्यवस्था
नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि फिलहाल पार्क में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, यहां जल्द ही वाटर कूलर लगाया जाएगा। जल्द ही पार्क की कैंटीन व पार्किंग के लिए भी ठेका दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लोगों को भी पार्क की व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें