07जेएनडी28: जानकारी देते हुए किताब सिंह भनवाला। स्रोत एसोसिएशन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान किताब सिंह भनवाला ने कहा कि जुलाई में होने वाली एसोसिएशन की मासिक मीटिंग इस बार नहीं होगी। यह मीटिंग अब 10 अगस्त को जाट धर्मशाला में होगी।
उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक प्रधानों, सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अपनी-अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विस्तार करके 25 जुलाई तक सूची जिला महासचिव कुलदीप गोयल के पास भेज दें। ब्लॉक कार्यकारिणी में कम से कम 21 सदस्य व पदाधिकारी होने चाहिए। यह संख्या 25 तक हो सकती है। 31 जुलाई तक जिला कार्यकारिणी का भी पूर्ण गठन कर लिया जाएगा। 10 अगस्त की मासिक मीटिंग में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय करवाया जाएगा। 10 अगस्त की मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर संघर्ष की रूपरेखा बनाकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के बैनर तले आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप सिंह गोयत और प्रेस सचिव जगदीश पांचाल मौजूद रहे।
07जेएनडी28: जानकारी देते हुए किताब सिंह भनवाला। स्रोत एसोसिएशन