03जेएनडी08-सेवानिवृत्त होने के बाद सतीश भारद्वाज को सम्मानित करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स
- फोटो : भाग्यनगर ब्लॉक के गुलाबपुर में सरकारी तालाब।
जींद। डीसी कार्यालय में सहायक पद पर कार्यरत सतीश भारद्वाज 29 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में कर्मचारियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी खुद को हर जिम्मेदारी से रिटायर न समझ कर समाज सेवा के कार्यों में लिप्त रखें। अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर स्वच्छ समाज का हिस्सा बने। सेवानिवृत्त होने के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा, अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बांटे। डीसी ने सतीश भारद्वाज को सम्मानित करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरेश वर्मा, दिनेश मलिक, जयपाल सिंगरोहा, तस्वीर सिंह दहिया भी मौजूद रहे।