फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिन कोड बनाने में मांगी मदद, डेबिट कार्ड बदलकर युवक ने निकाल लिए 27280 रुपये

Sat, 08 Jun 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डेबिट कार्ड बदल कर खाते से 27280 रुपये निकलवाने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिशनपुरा निवासी सुखचैन सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक खाता बैंक रोड स्थित पीएनबी में है। वह एटीएम से नए कार्ड का पिन बना रहा था। उसी दौरान एक युवक वहां पर आया। उसने उसने पिन बनवाने में सहायता मांगी। युवक ने उसका पिन नंबर भी देख लिया। युवक ने बातों में लगाकर डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ समय के बाद उनके खाते से रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने डेबिट कार्ड को देखा तो वह बदला हुआ था। उसके खाते से 27280 रुपये निकाले जा चुके थे। शहर थाना पुलिस ने सुखचैन की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें