संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। धमतान साहिब गांव में कपड़ा व्यापारी को धमकी देकर 15 लाख रुपये की चौथ मांगी और चौथ राशि तीन दिन के अंदर ना देने पर जान से मारने की धमकी दी।
गढ़ी थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। धमतान साहिब निवासी कपड़ा व्यापारी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में कपड़े की दुकान है। 24 फरवरी को उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का परिचय दिए बगैर दस मिनट तक बातचीत की, जिसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे 15 लाख रुपये की डिमांड की। राशि तीन दिन में देने के लिए कहा गया। राशि न देने पर उसे तथा उसके परिवार को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चौथ मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क