साइबर अपराधी अब बेखौफ हो चुके हैं। उनका हौसला इतना बुलंद हो गया है कि जींद डीआईजी ओपी नरवाल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी व्यक्ति से 40 हजार रुपये की मदद मांगी है। इसमें पैसे मांगने वाले ने सुबह तक पैसे वापस करने की भी बात लिखी है। जिस व्यक्ति से पैसे मांगे गए हैं, उसने लिखा है कि शायद आपने डीआईजी ओपी नरवाल जैसे अच्छे व्यक्ति को बदनाम करने के लिए यह फर्जी खाता बनाया है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। बहरहाल यह मामला जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया गया है। डीआईजी ओपी नरवाल ने बताया कि उन्हें भी इस मामले का पता एक मित्र के माध्यम से ही चला है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर 40 हजार रुपये मांगे गए हैं। उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक खाता बनाकर लोगों से पैसे हड़पने की साजिश की है। जिस व्यक्ति से पैसे मांगे गए थे, उसने कहा था कि किसी भले व्यक्ति को बदनाम करने की योजना बनाने से पहले आपको शर्म आनी चाहिए।
फेसबुक पर एसएसपी के नाम से बनी फेक आईडी।- फोटो : Jind