फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आशुतोष शर्मा बने भाजपा जिला जींद के सोशल मीडिया संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए आशुतोष शर्मा को जिला जींद का सोशल मीडिया संयोजक बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमवीर कटारिया और भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठन की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। वह पार्टी की विचारधारा, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिये आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत किया जाएगा। आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति सेवा और जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें