फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क पर उतरीं आशा कार्यकर्ता, सीएम का पुतला फूंका

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी46: सीएम का पुतला फूंककर रोष जताती आशा वर्कर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों का समाधान नहीं करने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
पुतला जलाने से पहले आशा कार्यकर्ताओं की बैठक मजदूर भवन में जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन जिला सचिव राजबाला ने किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन पूरे हरियाणा में लगातार जारी है। आशाओं के आंदोलन को सरकार ने कुचलने की कोशिश की लेकिन सरकार कामयाब नहीं हो पाई। सरकार ने जात-धर्म के नाम पर भी आशा कार्यकर्ताओं को बरगलाने की कोशिश की लेकिन आशा वर्करों ने जात धर्म से ऊपर उठ कर अपने आंदोलन को बेहद मजबूत बना दिया है। इसी कारण हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर की अध्यक्षता में बैठक करनी पड़ी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अगले सप्ताह तक मुख्यमंत्री के साथ बैठक करते हुए मांगों का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यूनियन ने फैसला किया कि जब तक मांगों का निपटारा नहीं होता आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। नीलम ने बताया कि सरकार के साथ तीन दौर की वार्ता हो चुकी है। राज्य में आशा वर्कर्स की हड़ताल 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी। आठ अक्तूबर को प्रदेश की सभी आशा वर्कर्स करनाल में ललकार रैली में शामिल होंगी। गांव और शहर की कालोनियों में मशाल जुलूस के कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस मौके पर जगवंती, मुकेश, सविता, प्रिया, मनीषा, गुड्डी, मंजू, सुमन, गीता, नीरज, पूनम, सरोज बाला, कविता मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें