फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आशा वर्कर्स को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। गर्भावस्था और शिशु जन्म में देखभाल तथा टीकाकरण को लेकर पीएचसी नगूरां के अधीन विभिन्न गांवों की आशा वर्करों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की तथा मुख्य रूप से ब्लॉक आशा कोओर्डिनेटर सरिता ने भाग लिया। इस दौरान आशा वर्करों को गर्भावस्था और शिशु जन्म में देखभाल को लेकर जागरूक किया। आशा वर्करों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि गर्भवती की प्रसव पूर्व देखभाल, टीकाकरण, रजिस्ट्रेशन व खून की जांच, संस्थागत डिलीवरी के लिए लोगों को प्रेरित करें। ताकि शिशु मृत्यु दर व माता मृत्यु दर में कमी आ सके। इसके अलावा आशा वर्करों को परिवार नियोजन के स्थाई जैसे नलबंदी, नसबंदी के अलावा अस्थाई तरीकों जैसे माला एन, छाया, कॉपरटी, पीपीआइयूसीडी, अंतरा टीका आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक ने आशा वर्करों को संचारी रोग टीबी, कुष्ट रोग, पीलिया, एचआइवी, एडस, मलेरिया, डेंगू आदि के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर सुनिता, पिंकी, सीमा, मंजू, प्रोमिला, राजेश, पूनम, जमिला, मुकेश, संतोष, गीता, मीना, बाला मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें