20जेएनडी06: अन्न वितरण समारोह में चेक व कंबल बांटते हुए एडीसी प्रदीप कौशिक। स्रोत: आयोजक
- फोटो : File Photo
जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट की ओर से दशहरे के अवसर पर 20 अक्तूबर को नरवाना रोड पर 30वां वार्षिक अन्न वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर की विभिन्न कॉलोनियों से पंजीकृत 40 असमर्थ महिलाओं को गेहूं खरीदने के लिए प्रति महिला 2575 रुपये के चेक दिए गए। इसके साथ ही सर्दी से बचाव के लिए प्रत्येक महिला को एक-एक कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ उनकी दैनिक जरूरतों में मदद करने का प्रयास किया गया। संस्था के प्रधान राहुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक तेलुराम शर्मा ने की, जबकि एडीसी प्रदीप कुमार (एचसीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कमांडेंट रमाकांत शर्मा, जिला परिषद जींद के पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा, राजेश पहलवान और सुरेंद्र सिंह नाडा उपस्थित रहे। संवाद