फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों का जीवंत प्रहरी है आर्य : आदित्यवेश

Tue, 05 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी03: आर्य समाज की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
जींद। बापौली कांड के बाद आर्य समाज की ओर से चलाए गए आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आर्य समाज की बैठक हुई। इसमें सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने उपस्थित होकर टीम का आभार व्यक्त किया। स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि आर्य समाज केवल एक संस्था नहीं बल्कि धर्म, संस्कृति और संस्कारों का जीवंत प्रहरी है। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण दहिया ने कहा कि अब गांव की आर्य समाज इकाइयों को प्रशिक्षित, जागरूक और संगठित करने के लिए काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सज्जन राठी, ऋषिराज शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, सतबीर दहिया, करनैल दहिया, विद्यासागर शास्त्री मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें