फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना मंडी में पीआर धान की आवक दोगुनी, 60 करोड़ से अधिक का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। इस बार उचाना मंडी में पीआर धान की आवक पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है। अब तक मंडी में 4 लाख क्विंटल धान पहुंच चुका है, जबकि 3 लाख 70 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। वहीं, 2 लाख 65 हजार क्विंटल धान का उठान भी हो चुका है। एसडीएम सुमन यादव आईएएस ने बताया कि धान खरीद सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अब तक किसानों के बैंक खातों में 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। प्रशासन का प्रयास है कि मंडी में किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चलती रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें