11जेएनडी30: अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद।
जींद। शहर की अनाजमंडी में आठ हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, मगर अभी तक खरीद नहीं हुआ है। मंडी में सोमवार से गेहूं की आवक हो रही है, पर नमी अधिक बताकर खरीद नहीं की जा रही है।
मंडी में अब फड़ों के सामने गेहूं की ढेरियां लग चुकी हैं, लेकिन खरीद नहीं होने के कारण आगामी एक या दो दिन में मंडी में गेहूं की ज्यादा भीड़ होगी। उठान में दिक्कत आएगी। कुछ आढ़तियों ने कहा कि खरीद एजेंसियां जानबूझकर नहीं खरीद रही हैं। मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा ने कहा कि गेहूं की आवक बढ़ी है, मगर नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है। सोमवार को आए गेहूं की शुक्रवार को नमी जांची जाएगी। नमी की मात्रा सामान्य मिलने पर उसकी खरीद करवाई जाएगी। संवाद
11जेएनडी30: अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद।