फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तेल छिड़क कर महिला को आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना थाना पुलिस ने एक घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर उस पर तेल छिड़क कर आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 32 वर्षीय महिला ने 22 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जून को वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कार्यवश बाहर गए हुए थे। उसी दौरान गांव का रहने वाला सोहन घर में घुसा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सोहन ने उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया। बचाव में शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई एयर उसे सीएचसी जुलाना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोहन के खिलाफ जान लेने की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें