फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट डालने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : bureau
विज्ञापन
व्हाटसएप पर बने ग्रुप में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जाट आरक्षण को लेकर पांच जून को होने वाले आंदोलन को लेकर कुछ लोग वाट्एप ग्रुप बनाकर जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और ग्रुप में आंदोलन को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही सक्रिय हो गई और वाट्सएप ग्रुप की जांच करवाई तो उसमें आंदोलन को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा जांच करने पर वाट्एप ग्रुप का एडमिन की पहचान गांव फतेहगढ़ निवासी अमित के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें