फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना की नई अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल शनिवार को प्रधान कैलाश सिंगला की अध्यक्षता में जारी रही। कई आढ़ती करनाल में चल रहे आमरण अनशन में भाग लेने के लिए जुलाना से गए हैं। हड़ताल को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी की खेल प्रकोष्ठ की पश्चिमी जोन की संयोजक कविता दलाल पहुंचीं।
विज्ञापन

इस मौके पर कविता दलाल ने कहा कि पुराने समय से ही आढ़ती और किसान का साथ रहा है। जब भी किसान को कोई जरूरत पड़ती है तो आढ़ती एक एटीएम की तरह काम करता है। किसान की हर संभव मदद करता है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों और आढ़तियों के भाईचारे को तोड़ना चाहती है। ई नेम प्रणाली एक ऐसी प्रक्रिया है जो किसान तो क्या आढ़ती को भी समझ नहीं आ सकती। इस प्रणाली के लागू होने से किसानों के साथ आढ़तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कृषि के काले कानून लाकर एक साल तक किसानों को परेशान करने पर मजबूर किया। सैकड़ों किसानों को सर्दी और गर्मी की परवाह किए बिना सड़कों पर रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ा। अपनी जान तक गंवानी पड़ी। अगर ई नेम प्रणाली इतनी बढ़िया योजना है तो इसे बिहार और यूपी में क्यों नहीं लागू किया जाता। प्रदेश के किसानों को ई नेम प्रणाली लागू होने से काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ेगा। इस बात की भी गारंटी नहीं है कि काफी दिन बीत जाने के बाद भी किसान की फसल कब बिकेगी। इस अवसर पर संजय दलाल, ओमकुमार, राजेंद्र सिंगला, सुमेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें