फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विवि में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान नेता से बहस

Tue, 13 Feb 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी05: पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए सुमित लाठर। स्वयं
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। ट्रैक्टर पर तिरंगा लगा देखकर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सुमित लाठर ने कहा की गाड़ी पर तिरंगा लगाना और ट्रैक्टर लाना अगर मना है तो इसके बारे में लिखित आदेश बताए जाएं। अगर लिखित आदेश नही हैं तो ट्रैक्टर रोकने का कोई अधिकार नहीं है। यह कहते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में ट्रैक्टर समेत प्रवेश किया।
विज्ञापन

सुमित लाठर कहा कि हम भगत सिंह की विचारधारा मानने वाले हैं। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। उनके अधिकारों को कोई दबा नहीं सकता है। अगर विश्वविद्यालय में ट्रैक्टर लाने से रोका जाएगा तो इसका प्रशासन को खमियाजा उठाना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सुमित लाठर के ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। पूरा दिन यह मसला चर्चा में रहा। विवि चौकी प्रभारी मोनिका ने कहा कि ट्रैक्टर चालक ऊंची आवाज में गाने बजा रहा था। इससे माहौल खराब हो रहा था, इसलिए ट्रैक्टर को रोका गया था।

12जेएनडी05: पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए सुमित लाठर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें