फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जनता से लेकर प्रत्याशी तक के लिए बनाए एप

Sat, 31 Aug 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव के मद्देनजर विभिन्न आईसीटी एप्लीकेशन तैयार किए हैं। इनसे चुनावी भागीदारी बढ़ाने, पारदर्शिता, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन एप में सुविधा कैंडिडेट एप, सी-विजिल, नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप, सक्षम एप और वोटर हेल्पलाइन एप शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुविधा कैंडिडेट एप चुनाव अवधि के दौरान नामांकन और अनुमति प्रक्रिया में उम्मीदवारों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। यह एक मोबाइल एप्लीकेशन है। सुविधा कैंडिडेट एप का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अकाउंट बनाना होगा और अपनी साख के साथ लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार अपना नामांकन और अनुमति की स्थिति देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप नागरिकों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाता है, जबकि नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप नागरिकों को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी देने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप दिव्यांग को वोट करने के लिए पंजीकरण करने, उनको मतदान केंद्र की जानकारी लेने और वोट डालने में मदद करता है। इस एप में दृष्टि बाधित लोगों के लिए वायस असिस्टेंट, श्रवण बाधित लोगों के लिए टेक्स्ट टू स्पीच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए भी सक्षम एप का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाता हेल्पलाइन एप को नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में जन सांख्यिकीय विवरण में सुधार, मतदाता सूची में नाम ढूंढने और अन्य चुनाव संबंधी सेवाओं के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें