फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन बंद, आज संशोधन का मौका

Mon, 01 Jul 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी03: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। कॉलेजों में स्नातक में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल बंद हो चुका है। 1 जुलाई को विद्यार्थी आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। 2 जुलाई को आवेदनों की जांच होगी, जिसके बाद 4 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके एक दिन बाद यानी पांच जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए आवेदन करने का समय 30 जून तक था। अब इसके लिए पोर्टल को बंद कर दिया गया है। अब आगामी शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके चलते मेरिट लिस्ट का इंतजार अब विद्यार्थियों को है। अगर किसी विद्यार्थी को मेरिट लिस्ट को लेकर कोई आपत्ति होगी तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेगा। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की आपत्ति को देखने के बाद 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 9 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमाकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कॉलेजों में सीट खाली रह जाती हैं तो 16 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत उन पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग 17 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोलेगा। इच्छुक विद्यार्थी 17 से लेकर 23 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे। अगर इसके बाद भी सीट खाली रहती है तो 24 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं।

साढ़े 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला

जिले में निजी और राजकीय कॉलेजों की संख्या 17 हैं। इसके अलावा सीआरएसयू में भी स्नातक में दाखिला होगा। इन सभी में लगभग साढ़े 11 हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। कॉलेजों के साथ ही सीआरएसयू में स्नातक कोर्स में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए लगभग 21 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने का पोर्टल बंद कर दिया गया है। सोमवार को विद्यार्थी आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद मंगलवार को दस्तावेजों की जांच होगी। -डॉ. जयनारायण गहलावत, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, जींद।

30जेएनडी03: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें