15जेएनडी44: शाहपुर गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्वास्थ्य
जींद। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को शाहपुर गांव में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता कृष्ण कुमार ने लोगों को मलेरिया बुखार से बचाव, उसकी सावधानी, उपचार बारे जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आमजन को जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता जनजागरूकता शिविर लगाकर लोगों को मलेरिया बुखार से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि मलेरिया एक मच्छर से फैलता है। इस अवसर पर सरपंच जयपाल सिंह, जगबीर, भीमा, सुरेन्द्र ,संदीप रेढू, सुमित, राजेश, सुभाष मौजूद रहे। संवाद