जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में सात दिवसीय विशेष गतिविधियां शुक्रवार को पांचवें दिन जारी रही। शुक्रवार को छात्राओं की चम्मच-नींबू दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष से अनुष्का प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष से शीतल दूसरे और बीए तृतीय वर्ष से रीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों के अवसर को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। उपप्राचार्य मनीष कुमार और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि साप्ताहिक पखवाड़े में विद्यार्थियों की अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसमें छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर पूनम और उषा भी मौजूद रहे।