फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फैशन डिजाइनिंग शो में अनु रही प्रथम

विज्ञापन
16जेएनडी16: फैशन शो में विजेता छात्राओं को सम्मानित करती हुई प्राचार्य और अन्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में वीरवार को फैशन डिजाइनिंग और गृह-विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फैशन शो का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की 21 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने स्वयं डिजाइन की गई एथनिक वियर, साड़ी, क्रॉप-टॉप और पारंपरिक दामन-कुर्ता जैसी वेशभूषाओं को पहनकर रैंप वॉक किया। प्रतियोगिता में एमए की अनु ने प्रथम, बीए की रेनू ने द्वितीय और बीएससी की नैन्सी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. गीता गुप्ता और आरती सैनी शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें