उचाना। उचाना थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में खापड़ निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने पिछले दिनों गश्त के दौरान मिनी बाईपास रोड उचाना से उचाना कलां निवासी मनदीप उर्फ गब्बर को 32 बोर के देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ के दौरान खापड़ निवासी सोनू का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू को अदालत के आदेश पर गिरफ्तार किया है।। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि मामले में शस्त्र अधिनियम के मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संवाद