फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब ठेकेदारों में फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
26जेएनडी06-शराब ठेकेदारों में फायरिंग मामले में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सदर थाना पुलिस ने शराब ठेका साझेदारी को लेकर फायरिंग के मामले में बीबीपुर निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को नौ जून 2025 को सूचना मिली थी कि शराब ठेके के दो साझेदारों के बीच पुराने विवाद के चलते गांव बीबीपुर में गोली चलने की घटना हुई थी जिसमें सुरेंद्र घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में पाया कि सुरेंद्र और उसके साथियों ने फायरिंग की जिसमें सुरेंद्र को गोली लगी थी। सुरेंद्र ने दाखिल होकर साहिल व अन्य के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले में सुरेंद्र, सुमेश उर्फ काला, शिवम, विशाल, अमन, रौनक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच अधिकारी रीना ने बताया कि आरोपी साहिल को अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें