जींद। अलेवा थाना पुलिस ने नशा तश्करी के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिला के गांव निहालगढ़ निवासी जगदीप के रूप में हुई है। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। 17 जनवरी को एवीटी जींद की टीम को जम्मू-कटरा हाईवे किनारे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। उसमें से 105 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना अलेवा में निहालगढ़ निवासी सतबीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सतबीर से पूछताछ की तो जगदीप का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।