फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
31जेएनडी08: सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला ढाणी में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षक राजेश टांक दनौदा ने बताया कि एक अप्रैल को आयोजित होने वाली अभिभावक-अध्यापक बैठक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नियमित उपस्थिति, अनुशासन, आज्ञाकारिता और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ शिक्षक राजेश टांक ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। बैठक में विद्यालय के वार्षिक परिणामों की समीक्षा और नए सत्र की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य शिक्षक सेवा सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शानदार परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और शहरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें