24जेएनडी08: खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कॉलेज प्राचार्य जयनारायण गहलावत व अन्य स्टाफ
जींद। राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता वीरवार को समाप्त हो गई। इसमें प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य जयनारायण गहलावत व अन्य ने उनको बधाई दी।
जयनारायण गहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया था। इनमें सीआरएसयू विश्वविद्यालय टीचिंग विभाग ने प्रथम, एसडी महिला कॉलेज नरवाना ने दूसरा तथा प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की चार खिलाड़ियों अंजलि, रक्षा, खुशी व स्वाति का चयन सीआरएसयू की खो-खो टीम में हुआ। उन्होंने कहा कि कॉलेज की टीम ने हिंदू कन्या कॉलेज की टीम को एक तरफा मुकाबले में हराकर यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्होंने शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. राजेश बूरा को बधाई दी। इस अवसर पर डाॅ. राजेश बूरा, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, विरेंद्र कुमार, संजीव, राकेश मौजूद रहे।
24जेएनडी08: खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कॉलेज प्राचार्य जयनारायण गहलावत व अन्य स्टाफ