संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। कस्बे के नवदीप स्टेडियम में सोमवार को सिविल सर्विसेज नेशनल एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एथेलेटिक्स के अंतर्गत कई अलग-अलग 100, 200, 400, 800,1500, 5000 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट आयोजित करवाए गए। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय भाणा ब्राह्मण से प्राथमिक शिक्षक अनिल कुमार ने 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया एवं तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एशियन 800 मीटर गोल्ड मेडलिस्ट मंजीत चहल, राजेंद्र सच्चाखेड़ा जैवलिन थ्रो ओलंपियन, प्रिंसिपल संतोष देवी, जगत सिंह उपस्थित रहे।