फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक वर्ष से केंद्रों का किराया नहीं मिलने के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी क? - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। एक वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्र का किराया और गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रुपये नहीं मिलने के विरोध में वीरवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजबाला देवी ने की। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कुमारी सीमा प्रसाद को सौंपा गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि उनके आंगनबाड़ी केंद्र किराये पर चल रहे हैं। पिछले एक वर्ष से मकान का किराया नहीं मिलने के कारण केंद्रों के मालिक उनके सामान को बाहर फेंक रहे हैं। वे मालिकों को कितने दिन तक झूठ बोलकर आंगनबाड़ी चलाएं। इसके अलावा गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। प्रति माह गैस सिलिंडर के पैसे अपने खर्च से देने पड़ रहे हैं। वे घर का खर्च चलाएं या आंगनबाड़ी का। कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी केंद्र पर वर्दी में आने का दबाव बनाती हैं लेकिन वर्दी का भत्ता पिछले तीन वर्ष से उनको नहीं दिया गया। केंद्रों में नमक की थैली विभाग द्वारा राशन में नहीं दी जा रही। इसके चलते कर्मियों को खुद के पैसे से नमक खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा विभाग को रजिस्टर देने होते हैं, लेकिन रजिस्टर नहीं मिलने से वे खुद के पैसे से रजिस्टर खरीदती हैं। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकाल के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को ताला लगाकर धरना देने के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सीमा प्रसाद ने मुख्यालय में आंगनबाड़ी कर्मियों के सामने बात कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें