फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन उत्सव आयोजित

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी22-सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुए कार्यक्रम में मौजूद कर्
विज्ञापन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन उत्सव आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय समुदाय से जोड़ने के साथ बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना रहा। उत्सव के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को सजाया गया। बच्चों के लिए खेलकूद, बाल गीत, कविता, कहानी-कथन और चित्रकारी समेत विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और आयरन-फोलिक एसिड के सेवन समेत जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान करीब 396 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महिलाओं को आवश्यक परामर्श भी दिया। रोकेट लर्निंग टीम ने भी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के साथ गतिविधियां करवाईं। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव ढाठरथ में डीपीओ सीमा रोहिल्ला और जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य नीरज देवी मौजूद रहीं। वहीं अमरावली खेड़ा में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू ने कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें