01जेएनडी02-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जैजैवंती स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
गतौली गांव निवासी 80 वर्षीय महासिंह रविवार सुबह घर से खेत में जाने के लिए निकले थे। जब वह जैजैवंती स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तो उसी समय दिल्ली की तरफ से आई शरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग को कम सुनाई देता था, जिसके कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
01जेएनडी02-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद