फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अमित सिहाग ने महिला वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी14-महिला वृद्ध आश्रम में महिलाओं से बातचीत करते हुए सीजेएम अमित सिहाग। स्रोत प्रशा
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग ने बुधवार को रोहतक रोड स्थित जन सेवा संस्थान महिला वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में 68 महिलाएं उपस्थित मिलीं। सीजेएम ने आश्रम में रह रही महिलाओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के खाने-पीने, रहने, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आश्रम प्रबंधन एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि महिलाओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही नहीं बरतने तथा समय-समय पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी सहायता के लिए 15100 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे इस नंबर के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें